Skip to content
Sunday, 18 October 2026
बैतूल

शासकीय महाविद्यालय आठनेर।

2 min read
Text Size:

 

 *आठनेर मुकेश सोनी* 

 

स्थानीय शासकीय महाविद्यालय आठनेर की राष्ट्रीय सेवा योजना महिला एवं पुरुष इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के मार्गदर्शन में गोद ग्राम बरखेड़ में आज दिनांक 15/03/23 से सरपंच श्रीमती निशा धुर्वे एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर डी एन खासदेव की विशेष उपस्थिति में हुआ जिसमें ग्राम बरखेड़ में लगातार सात दिवस तक राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं सेविकाओं के द्वारा गोद ग्राम बरखेड़ में अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2022 – 23 के तारतम्य में बदलती हुई सामाजिक परिस्थितियां एवं पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने हेतु आमजन को प्रकृति द्वारा प्रदत पौष्टिकता से भरपूर देसज मोटे अनाज आज ज्वार मक्का बाजरा कोदो कुटकी सावा मांडग्या गडमल कंगनी इत्यादि का अपने दैनिक जीवन में उपयोग करने हेतु वैज्ञानिक तथ्यों द्वारा प्रचार प्रसार कर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सात दिवस तक ग्राम बरखेड़ में समय सारणी के अनुसार नियमित गतिविधियों को संचालित करेंगे जिसमें समाज सेवा के माध्यम से छात्र-छात्राओं का व्यक्तित्व विकास किया जाएगा पुरुष इकाई दल नायक विशाल भालेकर एवं महिला इकाई से दल नायिका कुमारी गीता मरकाम के नेतृत्व में समस्त स्वयंसेवक एवं सेविकाए उपस्थित थे राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर दीवानसिंह बारिया एवं डॉ सरोज पाटिल द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के उद्देश्य से स्वयं सेवक स्वयं सेविकाओं एवं ग्राम वासियों को अवगत कराया गया कार्यक्रम में वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी श्री एच एस झारिया, डॉक्टर प्रकाश खातरकर, प्रोफेसर कमलेश पाटिल, डॉक्टर वर्जिनियां दवंडे, डॉक्टर साधना ठाकुर, डॉक्टर सुरेंद्र जीतपुरे, डॉ निर्मल कुमार विश्वास, प्रोफेसर प्रमोद गायकवाड़, प्रोफेसर रामसहोदर साकेत, श्री अरुण दरवाई, श्री राजेश ठाकरे एवं समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।

159 Views
What do you think?

Leave a Reply