निमाड़ की प्रसिद्ध गणगौर की तैयारी प्रारंभ कल बोए जाएंगे ज्वारे, 24 को खुलेगी बाड़ी

schol-ad-1

ओंकारेश्वर। निमाड़ का प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय धार्मिक त्यौहार गणगौर को लेकर बाड़ी स्थानों पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। निमाड़ में गणगौर पर्व धुमधाम से मनाया जाता है। 10 दिवसीय गणगौर उत्सव को लेकर समुचे निमाड़ में निमाड़ी लोकगीत झालरिया गुजेंगे। धार्मिक एवं पवित्र नगरी ओकारेश्वर में गणगौर माता माईका (पियर) होने के कारण समूचे निर्माण से 1 दिन पूर्व गणगौर माता के जवारे बाड़ी स्थान पर बोए जाएंगे।
इस वर्ष तिथि घटवाड़ होने के कारण सभी स्थानों पर लगभग कृष्ण पक्ष की दशमी शुक्रवार को गणगौर के जवारे बोए जाएंगे। धार्मिक आयोजन को लेकर मांधाता राज परिवार के पुरोहित पंडित रामचंद्र परसाई ने जानकारी देते हुए बताया कि ओकारेश्वर में विष्णुपुरी क्षेत्र में पं. ललित दुबे व शिवपुरी पं. रामचंद परसाई ब्रम्हपुरी क्षेत्र में  गजानंद गिरी के निवास पर चैत्र कृष्ण दशमी 17 मार्च शुक्रवार को छोटी-छोटी टोकनियों को लेकर बाड़ी स्थान पर भक्तों पहुंचेंगे। जो रथ नहीं श्रंगार करेंगे वह मन्नत अनुसार चांदी की छोटी टोकनी पुजारियों के यहां लेकर पहुंचेंगे। 7 दिनों तक तीनों स्थानों पर माता के झालरिया गीत गाने महिलाएं पहुंचेगी।
पंडित पुजारियों द्वारा गणगौर माता के ज्वारों की सेवा पूजा के बाद 24 मार्च शुक्रवार को बाड़ी सभी भक्तों के पूजन के लिए खोली जाएगी। दिनभर पूजन का सिलसिला जारी रहेगा।
निमाड़ के लोकगीत भजन कीर्तन गाते ढोल धमाके के साथ दोपहर 3 बजे बाड़ी स्थानों पर माथे पर रथो को विशेष रूप से श्रंगार कर महिला पुरुष जवारे लेने बाड़ी स्थानों पर पंडितों के यहां जाएंगे। 25 मार्च को गणगौर माता के भक्त अपने अपने घर से नर्मदा तट पर पहुंचेंगे। परंपरागत अनुसार गणगौर माता को मन्नत अनुसार 1 दिन के लिए बोढ़ा कर भक्त वापस अपने अपने सिर पर रथो को रखकर बोढ़ाने वाले के यहां जाएंगे। जहां रात्रि गाना बजाना पूजा अर्चना के बाद 26 मार्च को शाम प्रसादी भंडारे के बाद नर्मदा की मध्य धार में जवानों का विसर्जन होगा।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष चुनावी वर्ष होने के कारण माता के भक्तों की संख्या बढऩे की संभावना है।
धार्मिक पर्वों की व्यवस्था को लेकर एसडीएम चंद्रसिंह सोलंकी द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों को दिए है।

Views Today: 2

Total Views: 36

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!