Skip to content
Friday, 30 October 2026
बैतूल

महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह नगर परिषद में हुआ संपन्न

2 min read
Text Size:

 

 

 *आठनेर मुकेश सोनी*

नगर परिषद आठनेर के प्रांगण में नगर परिषद अध्यक्ष सुषमा मनोज जगताप एवं सभी महिला पार्षदों की ओर से महिला दिवस एवं होली मिलन का आयोजन किया गया था इस संदर्भ में नगर की लगभग एक सैकड़ा से अधिक महिलाएं इस कार्यक्रम में पहुंची एवं होली मिलन एवं महिला दिवस कार्यक्रम नगर परिषद कार्यालय के सामने वाले हाल में संपन्न हुआ महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह को

 *नगर परिषद अध्यक्ष सुषमा* *मनोज जगताप* 

 

ने उपस्थित महिला जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी आजकी नारीहै अबला नहीं सबला है नारियों का सम्मान आज सभी राजनीतिक सामाजिक एवं शासकीय अशासकीय संस्थाओं में हो रहा है नारी हर जगह आज पुरुष से कंधे से कंधा मिलाकर हर कार्य को कर रही है आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमें गर्व है कि हमारे जिले की महिला एसपी ने तीन-चार दिनों से पूरी महिला अधिकारियों कर्मचारियों को सड़क यातायात मे जो कार्य दिया था वह सभी महिला पुलिस कर्मियों द्वारा पूरी लगन एवं क्षमता से नेतृत्व कर दिखाया एवं यातायात नियमों का सभी वाहन चालकों को पाठ पढ़ा दिया है महिलाएं कहीं भी पीछे नहीं है सभी महिलाएं आज सशक्त एवं पुरुषों से भी आगे निकल चुकी है महिलाएं अब देश में विदेश में हर क्षेत्र में बहुत आगे हो गई है इसी अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष ने सभी उपस्थित महिलाओं को होली पर्व की बधाई देकर सभी महिलाओं को गुलाल रंग लगाकर एवं गुलदस्ता श्रीफल देकर सभी उपस्थित महिलाओं का सम्मान अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मनोज जगताप द्वारा किया गया एवं सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई इस अवसर पर सभी महिला पार्षद उपस्थित रहे एवं सभी नगर की महिलाएं भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रही सभी ने महिला दिवस एवं होली पर्व की अध्यक्ष महोदय को भी बधाई प्रेषित की

96 Views
What do you think?

Leave a Reply