रंग में रंगा नजर आया पुलिस प्रशासन थाने पर मनाई होली

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

विकास पवार बड़वाह -गुरुवार को पुलिस प्रशासन भी होली के इस महापर्व के रंग में रंगा नजर आया । स्थानीय पुलिस थाने परिसर में एकत्रित होकर होली मनाई । इस दौरान पुलिसकर्मी मॉदल की थाप और साउंड की झंकार पर थिरकते नजर आए ।सभी ने सफेद वस्त्र धारण कर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी । तो वही बच्चो ने भी इस माहौल में अपनी खुशियां बाटी ।रंगो का त्यौहार होली पर्व यूं तो शहर में दो दिवस मनाया गया।लेकिन इस पर्व को स्थानीय पुलिस प्रशासन ने गुरुवार दोपहर 1 बजे थाने परिसर में मनाया। इस मौके पर थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने उनकी पुलिस टीम और क्षेत्रवासियों को बधाई शुभकामनाए दी ।

92 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!