Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

दिगंबर जैन समाज ने सिद्धवरकूट में खेली आध्यात्मिक की होली

2 min read
Text Size:

 

 

विकास पवार बड़वाह – शहर से 18 किमी घने वन क्षेत्र में बसा साढ़े तीन करोड़ मुनियों की मोक्ष स्थली सिद्ध क्षेत्र सिद्धवरकूट में होली के अवसर पर 2 दिवसीय भव्य धार्मिक मेले का सम्मापन बुधवार को हूआ। जिसमें  ध्जारोहण के साथ णमोकार मंडल विधान, शान्ति नाथ मंडल विधान के साथ विमानोत्सव, घट यात्रा धूमधाम से निकाली गई ।वही भगवान बाहुबली स्वामी का महामस्तकाभिषेक किया गया। सिद्ध क्षेत्र सिद्धवरकूट के सदस्य सन्मति जैन सनावद वालो ने बताया कि 7 दशकों से अनवरत प्रतिवर्ष लगने वाले इस धार्मिक मेले के प्रारंभ में णमोकार मंडल विधान श्रीमति चिन्ता बाई सूरजमलजी के सुपुत्र अशोक जैन डॉ. राज जैन व ए वी एस परिवार बड़वाह द्वारा 7 मार्च से शुरू हुआ । 8 मार्च को नित्य नियम पूजन, शान्तिनाथ मंडल का मंडल विधान किया गया ।जबकि संध्या आरती भक्तों द्वारा की गई ।जिसके बाद दोपहर 2 बजे से श्री जी को सुसज्जती विमान में विराजमान कर क्षेत्र का भ्रमण करवाकर घट यात्रा के साथ भगवान बाहुबली स्वामी का क्षेत्र परिसर में महामस्तकाभिषेक, शांतिधारा संपन्न हुई। तत्पश्चात स्वामी वात्सल्य भोजन की व्यवस्था उदारमनाओं द्वारा रखी गई थी। उल्लेखनीय है की इस त्रिदिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन में निमाड़ -मालवा सहित अन्य कई प्रांतों से श्रद्धालु एकत्रित हुए और पुण्य अर्जन किया ।

213 Views
What do you think?

Leave a Reply