Skip to content
Saturday, 31 October 2026
देवास

पौधारोपण कर लाडली बहना योजना का किया शुभारंभ

1 min read
Text Size:
लोहारदा। लाडली बहना योजना शुभारंभ के अवसर को सेवा दिवस रूप में बनाया गया जिसमें नगर परिषद लोहारदा के द्वारा वार्ड नंबर 15 लालखेडी मे पेयजल टंकी के आसपास पौधारोपण किया गया। पौधारोपण जनप्रतिनिधियो, नगर पंचायत सीएमओ कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं कलमकारों द्वारा किया गया। पौधारोपण के बाद कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें बड़ी संख्या में नगर की मातृशक्ति उपस्थित रहीं। आंगनबाड़ी की ओर से निकहत जहां एवं नीति व्यास ने संबोधित करते हुए लाडली बहना योजना की जानकारी दी साथ ही यह भी बताया कि इस योजना का लाभ किस प्रकार मिलेगा एवं पंजीयन के लिए अनिवार्य दस्तावेजो की जानकारी भी महिलाओं को उपलब्ध करवाई गई। इसके पश्चात स्मार्ट टीवी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा योजना के शुभारंभ का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में पार्षद प्रमिला सिरसोट, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी अब्दुल रऊफ खान, संतोष श्रीमाली, नगर पंचायत कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं उपस्थित रहीं।
220 Views
What do you think?

Leave a Reply