अनोखा तीर, हरदा। लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा जारी खेल कैलेंडर नुसार 17 वर्ष से कम बालक-बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 6 नवंबर 26 तक इंदौर में कराया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु रेफरी व फील्ड ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा हरदा जिले के सीनियर प्रशिक्षक, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता व रेफरी निलेश सेन का चयन किया गया है। निलेश सेन आगामी शालेय राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता इंदौर में रेफरी (निर्णायक) की भूमिका निभाएंगे। इस उपलब्धि पर हरदा खेल संगठनों, शिक्षा विभाग, समाजसेवियों व कराते खिलाड़ियों ने निलेश सेन को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में निलेश सेन रेफरी के लिए चयनित



