Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

मुद्दाहीन विपक्ष देश में अराजकता फैलाना चाहता है 

3 min read
10 6
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। भाजपा जिला कार्यालय में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में खादी एवं ग्रामोद्योग के चेयरमैन पंकज जोशी उपस्थित रहे। पंकज जोशी ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से लोकतंत्र पर विश्वास करती आ रही है। भारतीय जनता पार्टी की जब भी सरकारें आई उन्होंने राष्ट्र को प्रथम रखकर राष्ट्र भक्ति की भावना से कार्य किया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की सरकारें हमेशा से चाहे आतंकवाद का मुद्दा हो, चाहे घुसपैठ का मुद्दा हो, चाहे नक्सलवाद हो या फिर राष्ट्र  विरोधी ताकतें हों, उन पर अंकुश लगाने में हमेशा नाकाम रही हैं। पिछले कई चुनावों से कांग्रेस और विपक्ष को मिली हार की हताशा से विपक्ष बौखलाया हुआ है और अपनी खोई हुई जमीन तलाश करने के लिए देश के युवा वर्ग को भ्रमित करने का कार्य कर रहा है। कभी ईवीएम को दोष देना, कभी एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाना, कभी वोट चोरी का आरोप लगाना, इस प्रकार का एक माहौल जिसका सच्चाई से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है, देश की युवा पीढ़ी को बरगलाने का कार्य कर रहा है। जबकि एसआईआर की प्रक्रिया एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है, जो समय-समय पर देश के मुख्य निर्वाचन आयोग के माध्यम से वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण करने का कार्य किया जाता रहा है। कांग्रेस की सरकार में 11 बार एसआईआर की प्रक्रिया को किया गया है। आज वही कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी पर एक मनगढ़ंत वोट चोरी का आरोप लगाकर देश में अराजकता का माहौल बना रही है। जबकि सही वोटर लिस्ट से पारदर्शी मतदान एवं जन-जन पर लोकतंत्र की आस्था का विश्वास और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने विस्तृत रूप से इस विषय पर चर्चा की एवं उपस्थित प्रबुद्धजनों का आह्वान किया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में इस विषय का वास्तविक परिदृश्य रखकर आमजन को भ्रमित होने से रोकने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य प्रभुशंकर शुक्ल ने की। उन्होंने कहा कि नए बच्चों को भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। केंद्र की सरकार लोकतंत्र के दायरे में रहकर प्रत्येक योजना का क्रियान्वयन कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा ने कहा कि आज जो कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने की बात कर रही है, उसने 1975 में इमरजेंसी लगाकर सरेआम लोकतंत्र की हत्या की है, जिससे उस समय सभी वर्गों में अराजकता का माहौल बना हुआ था। कांग्रेस फिर से उसी अराजकता के माहौल में युवा पीढ़ी को धकेलना चाहती है। कांग्रेस का हमेशा यही उद्देश्य रहा है कि अराजकता फैलाओ और राज करो। कार्यक्रम के संयोजक देवीसिंह सांखला ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए एसआईआर प्रक्रिया को विस्तृत रूप से रखते हुए पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रस्तावना रखते हुए बताया कि इस प्रकार की संगोष्ठियां प्रत्येक विधानसभा में आयोजित की जा रही हैं। आभार जिला महामंत्री बसंत सिंह राजपूत ने माना। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, जिला महामंत्री राजेश गोदारा, सह संयोजक मनसुख लोहाना, योगमाया शर्मा, नगर अध्यक्ष नितेश बादर, श्रीरंग मुजुमदार, प्रकाश वशिष्ठ, आलोक गोयल, धर्मेंद्र पाल, राधाकिशन यादव, देवेंद्र दुआ सहित अधिवक्ता, इंजीनियर, डॉक्टर, लेखक, किसान, युवा, महिलाएं सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply