-पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने जैत पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
अनोखा तीर, हरदा। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी स्वर्गीय काशीबाई चौहान के निधन पर उनके पैतृक ग्राम जैत पहुंचकर अंतिम दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मीणा ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल चौहान परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें। इस अवसर पर मलीन शर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा भी मौजूद थे।



