कांग्रेस के पोस्टकार्ड अभियान ने पकड़ी रफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– गांव-गांव जाकर ग्रामीण से जारी संवाद
– इस दौरान 170 लोगों ने लिखे पोस्टकार्ड

अनोखा तीर, हरदा। जिले में शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही पोस्टकार्ड के जरिये प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद एवं आभार प्रदर्शन का क्रम जारी है। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पोस्टकार्ड अभियान छेड़ा है। जिसे कार्यकर्ताओं ने रफ्तार प्रदान की है। दरअसल, योजनाओं को लेकर धन्यवाद एवं आभार से विपरित कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। सुखरास से प्रारंभ ये अभियान हंडिय़ा होता हुआ शनिवार को मगरधा क्षेत्र में पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस नेता मनीष शर्मा बाबूजी कांग्रेस शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र पारे, मंडलम अध्यक्ष शैतान सिंह राजपूत, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंकित भाटी, संस्कार जोशी, सागर जोशी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों ने संवाद किया। उनसे शासकीय योजनाओं की जानकारी हासिल की। वहीं गांव की मूलभूत सुविधाओं के बारे में चर्चा की। मनीष शर्मा ने बताया कि अधिकारियों ने आवास योजना के हितग्राहियों से पोस्टकार्ड के माध्यम से धन्यवाद भेजने का जो सिलसिला शुरू हुआ। उसके तहत प्रशासन ने टारगेट दे रखा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी पोस्टकार्ड अभियान के माध्यम से सरकार की विफलताओं की पोल खोलने में जुट गई है। उन्होंनें बताया कि ग्राम मगरधा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उनकी समस्याओं को सुनने के साथ उन्हें समझा। वहीं उनकी समस्याओं को पोस्टकार्ड पर लिखवाकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को प्रेषित करने की तैयारी की। बाबूजी के मुताबिक भ्रमण दौरान कई ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताई। जिसमें प्रधानमंत्री आवास ना मिलना, वृद्ध पेंशन, छात्रों को स्कॉलरशिप के साथ-साथ आयुष्मान योजना का जिक्र किया। बाबूजी ने बताया कि इस दौरान करीब 170 पोस्टकार्ड प्राप्त हुए हैं। साथ ही 500 खाली पोस्टकार्ड ग्रामीणों ने लिए हैं। जिन पर अपनी समस्याएं लिखकर अतिशीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है।

279 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!