अनोखा तीर, टिमरनी। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य रूप से एसडीओपी पूजा पटेल, थाना प्रभारी सुशील पटेल, डॉ.चौरे हॉस्पिटल स्टाफ, पुलिस स्टाफ, नपा कर्मचारी एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। प्रशिक्षण दे रही टीम ने बताया कि नदी में किसी के डूब जाने पर तत्काल उसे कैसे राहत पहुंचा कर जान बचाई जा सकती है। कहीं एक्सीडेंट होने पर या आकस्मिक स्थिति जिसमें किसी भी व्यक्ति की सांस न चल रही हो तो उसे किस प्रकार चेक किया जा सकता है और उसके छाती पर किस प्रकार से अपने दोनों हाथों से दबाकर पंपिंग कर उसकी जान बचाई जा सकती है। प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से भी डमी पर प्रयोग करवाए गए। थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि डायल हंड्रेड, एंबुलेंस पुलिस तथा डॉक्टरों को कई बार इस प्रकार की परिस्थिति का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए यह प्रशिक्षण वर्ग रखा गया। जिससे तत्काल किसी भी मरीज को या दुर्घटना स्थल पर किसी भी व्यक्ति का उपचार कर जान बचाई जा सकती है। सामान्यत: नदी में डूबने पर, रोड एक्सीडेंट होने पर या किसी भी प्रकार का शॉक लगने पर सीपीआर पद्धति के द्वारा प्राथमिक तौर पर उपचार किया जा सकता है।
गंभीर समय में कैसे बचाएं जान, दिया सीपीआर प्रशिक्षण

Text Size:
419 Views
What do you think?





