Skip to content
Monday, 19 October 2026
सभी

आठनेर की तीन कांग्रेस कार्यकर्ता 6 वर्षों के लिए निष्कासित

1 min read
Text Size:

 

स्पष्टीकरण नहीं देने के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी ने की कार्यवाही

बैतूल। आठनेर में अध्यक्ष पद का चुनाव भले ही हो गया हो, लेकिन यहां अभी भी राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनहीनता के चलते आठनेर की 3 महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। नगर परिषद आठनेर में अध्यक्ष पद के चुनाव में अधिकृत कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ क्रास वोटिंग करने पर कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीमती रीता प्रदीप झोड़, श्रीमती प्रियंका सुनील राठौर एवं श्रीमती रंजीता परेश मगरदे को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। निष्कासन के आदेश की प्रतिलिपि जिला प्रभारी श्रीमती सविता दीवान सहित कांग्रेस विधायक निलय विनोद डागा एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुनील शर्मा को भी प्रेषित की गई है। गौरतलब है कि चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ क्रास वोटिंग करने के संबंध में प्रदेश संगठन द्वारा महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्पष्टीकरण नहीं देने के चलते प्रदेश संगठन द्वारा 6 वर्ष के लिए निष्कासन की कार्यवाही की गई।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply