Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
सभी

*भिक्षु संघ पहुंचा ग्राम खापा सभी ने किए दर्शन लिया आशीर्वाद* *आठनेर मुकेश सोनी*

2 min read
Text Size:

प्रेस विज्ञप्ति।

भिख्खु संघ जिला बैतूल।

 

भिख्खू संघ चारिका जिला बैतूल के सानिध्य में आज ग्राम खापा में बाबा डॉ साहब भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा के पास हमें पूज्य भंते संघ ने धम्म के बारे देशना दी।

ग्राम खापा के बुधिष्ठ सोसायटी के कार्यकर्ता विशाल भालेकर ने बताया।

 

डॉ नीलकंठ यावलकर जी जो कि एक बड़े उद्योगपति हैं जो कि पिछड़ा वर्ग से आते हैं और इनके पास किसी भी प्रकार से कोई धन संपत्ति की कमी नहीं है परंतु इनके द्वारा धम्म को अपनाया और भंते बने।

 

भंते जी का जीवन कुछ इस प्रकार से है कि वे समय और अनुशासन के पक्के अनुयायी हैं वे दिन में सुबह केवल एक ही बार भोजन ग्रहण करते हैं धम्म का पालन करते हैं साथ ही चारिका के समय पैरों में कुछ नहीं पहनते हैं इनका जीवन सामान्य लोगों से अलग होता हैं।

ग्रामवासियों ने सभी 9 भंते जी को ध्यान पूर्वक सुना और उनकी बातों को अपने जीवन में अपनाने के लिए उनकी बातों का अनुसरण किया।

गोराखार निवासी भूत पूर्व कलेक्टर रामराव वामनकर जी ने भी धम्म को अपनाया और भंते जी बने बीजेपी के पूर्व पार्षद सत्यानंद भंते ने भी धम्म को अपनाया।

 

साथ ही सिनियर बैंक मैनेजर मिलिंद बौद्ध साहब और ग्राम के गणमान्य नागरिक बंधु चिंधुराव, कुंजीलाल, मिश्रीलाल, रामदास, प्रेमदास, किशोर, जयदेव, आनंदराव, परमसुख, प्रशांत, संजय, गौतम भालेकर, विवेक, आनंदराव जावलकर, कमला, भीमी, सया, सूकी, बेलू, कुसुम, रेखा, प्रियंका, दिव्या, भालेकर एवम् अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहें।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply