Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
सभी

संत रविदास अमर रहे के जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर 446 वी जयंती मनाई धूमधाम से उल्लास व भक्ति भाव के साथ निकला जुलूस संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ हुआ कार्यक्रम

3 min read
Text Size:

*आठनेर मुकेश सोनी* 

नगर के संत रविदास भवन से एक विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया था जो नगर भ्रमण में नगर के हनुमान मोहल्लापटेल मोहल्ला बाजार चौक मेन रोड मुख्य बस स्टैंड होते हुए चक्रवर्ती मोहल्ला छोटा बस स्टैंड राम मंदिर मोहल्ला पटेल मोहल्ला होते हुए पुनः यह झांकी संत रविदास भवन पहुंची जहां पर सांसद दुर्गादास जीउइके पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल जी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सूरज जी राठौर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मनोज जगताप पार्षद गायत्री कैलाश आजाद द्वारा शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तदोपरांत मुख्य अतिथि सांसद दुर्गा दास जी उई के पूर्व सांसद हेमंत जी खंडेलवाल नगर परिषद अध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति में संत रविदास जी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पण किए एवं सभी सामाजिक बंधुओं ने संत रविदास अमर रहे के जयकारों से पूरा हाल गूंज उठा इस कार्यक्रम को सांसद दुर्गादास जीउइके ने संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी हमारे पूजनीय हैं यह भारत देश की भूमि ऐसी है जहां पर सभी संत महंतों का हमेशा आदर सत्कार होता है और हमें उनके बताए गए मार्गों पर चलना चाहिए वही पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल जीने बताया कि यह संत रविदास जी के लिए जब मुझे पहली बार बताया गया कि हमारे पास स्वयं की जगह है परंतु हम लोग यहां भवन एवं सभा हाल बनाना चाहते हैं मैंने तत्कालीन मंत्री लाल सिंह जी आर्य को कहा और उन्होंने तुरंत 1000000 रुपए की स्वीकृति संत रविदास भवन के लिए दे दी और आज यह भवन बनकर तैयार है श्री खंडेलवाल जी ने बताया कि मेरे पास जब भी इस संस्था से जुड़े हुए लोग गए मैंने उन्हें कभी निराश नहीं भेजा मुझसे जो भी बन पड़ा मैंने उनकी मांगों को पूरा करने का प्रयास किया और उन्होंने भी मुझे कभी निराश नहीं किया अभी गायत्री कैलाश जी आजाद के लिए जब पार्षद चुनाव चल रहे थे तब मैं यह समाज के पास इन्हें विजय बनाने के लिए वोट मांगने आया था उन्होंने मुझे कुछ समस्या बताई थी जिसे मैंने उन्हें स्पष्ट किया था कि अभी आचार संहिता है उसके बाद मैं आपकी जो भी मांग होगी वहभी पूर्ण कर दूंगा श्री खंडेलवाल जी ने कहा कि यह समाज भाजपा के साथ अब पूरा तन-मन-धन से जुड़ चुका है हमें गर्व है ऐसे समाज पर जो प्रतिवर्ष रविदास जयंती मना कर सभी एक जगह उपस्थित होते हैं और समाज की एकता को दर्शाते हैं और यही कार्यक्रम होते रहना चाहिए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही गायत्री कैलाश आजाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप मेरे वार्ड में मुख्य अतिथि बतौर संत रविदास जी की जयंती अवसर पर पधारे हैं मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं एवं आपसे निवेदन करती हूं कि संत रविदास समिति के जो भी सदस्य माननीय मुख्य अतिथियों के पास अगर कभी आए तो आप उनकी हर समस्या को त्वरित निराकरण करें एवं उनकी मांगों को स्वीकार कर उसे पूरी करें इसी आशा के साथ मैं आप सभी का आभार व्यक्त करती हूं इस अवसर पर संत रविदास समाज के अध्यक्ष राजेश जी इंगले ने कहा कि आप सभी प्रतिवर्ष हमारे एक बुलावे पर आते हो मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं एवं मेरे समाज के कृष्णा जी काटोलकर रामेश्वर जी वाडेकर जागेश्वर जी वाडेकर कृष्णा जी भटनागर अल्केश भटनागर फतेहया जी वाडेकर अशोक वाडेकर राहुल वाडेकर सहित जितने भी हमारे समाज के जेस्ट श्रेष्ठ सामाजिक बंधु है जिनका हमेशा हमें सहयोग मिलता है हम उनका भी आभार हृदय से व्यक्त करते हैं

114 Views
What do you think?

Leave a Reply