Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
सभी

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा फिर हाथ पांव तोड़ो यात्रा होगी

3 min read

दैनिक अनोखा तीर, हरदा। राजनीति का स्तर दिन पर दिन कितना गिरता जा रहा है यह सार्वजनिक मंचों पर माननीयों ओर पार्टी नेताओं की बदजुबानी से स्पष्ट हो रहा है। शायद ही कोई सप्ताह ऐसा निकलता होगा जब कोई नेता अपने बिगड़े बोल से चर्चा में नहीं रहता हो। राजनीति दलों के वरिष्ठ नेता जैसे तैसे पार्टी की छवि सुधारने का कार्य करते हैं तो मैदानी नेता उस पर पलीता लगा देते हैं। हाल ही में जबलपुर का एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है जहां कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने सार्वजनिक मंच से कह दिया कि बहुत हो गया अब हाथ पांव तोड़ो यात्रा निकालनी होगी। कांग्रेस के जबलपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष डॉ. नीलेश जैन के बयान से न केवल सियासत गर्म हो गई है, बल्कि वे खुद भी मुसीबत में पड़ गए हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

दरअसल, जबलपुर के अधारताल स्थित बिरसा मुंडा चौक में कांग्रेस की ओर से ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, विधायक विनय सक्सेना और जबलपुर के महापौर जगत बहादुर अन्नू के साथ कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे। इसी कार्यक्रम में कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष डॉ. नीलेश जैन भी शामिल हुए थे। अपने भाषण के दौरान नीलेश जैन ने मंच से कार्यकर्तओं को संबोधित करते हुए कहा- भारत जोड़ो हो गया, हाथ जोड़ो हो गया। इसके बावजूद भी अगर हमारी सुनवाई नहीं होती है तो पूरे जबलपुर में अब ‘हाथ पाव तोड़ो यात्रा’ होगी। उनके इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है। यह वीडियो जमकर वायरल में हो रहा है।वीडियो वायरल होने और नीलेश जैन के विवादित बोल के बाद भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता भड़क गए। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहपुरा थाने का घेराव कर दिया। ग्रामीण अध्यक्ष और शिकायतकर्ता राजमणि बघेल एवं कार्यकर्ताओं ने हिंसात्मक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए नीलेश जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। शिकायतकर्ता राजमणि बघेल ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस गांधीवादी विचारों पर चलने का दावा करती है। लेकिन, उसी के नेता हिंसा पर उतर आते हैं। कांग्रेस के युवराज भारत जोड़ो यात्रा निकालकर पूरे देश का भ्रमण कर रहे हैं, लेकिन उनके दिल में जनता के प्रति नफरत है। इसी का नतीजा है कि पार्टी के नेता हिंसात्मक बयान देकर शांति भंग करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

वहीं, हंगामा मचने के बाद शहपुरा पुलिस ने राजमणि बघेल की शिकायत पर कांग्रेस नेता नीलेश जैन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इस संबंध में शहपुरा थाना प्रभारी श्यामलाल वर्मा का कहना है कि कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष नीलेश जैन द्वारा जनता को गुमराह करने जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया है। उन पर धारा- 155 और 504 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

172 Views
172 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply