Skip to content
Friday, 6 November 2026
होशंगाबाद / नर्मदापुरम

नहीं हुआ ध्वजारोहण बैंक शाखा पर लगा रहा ताला

1 min read
Text Size:

तरुण मेहरा सेमरी हरचंद– नगर में एक और हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जा रहा था जिस पर सभी शासकीय अशासकीय भवनों पर ध्वजारोहण किया जा रहा था वही नगर के स्टेशन रोड स्थित मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में ध्वजारोहण नहीं हुआ वल्कि पूरे दिन भवन पर ताला लगा रहा यहां अधिकारी , छोड़ कर्मचारी भी नहीं आए यह एक राष्ट्रीय पर्व एवं राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है इस संबंध में सोहागपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अखिल राठौर से मोबाइल पर चर्चा हुई तो उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारी को नोटिस दिया जा रहा है वही ब्रांच मैनेजर नितेश यादव से मोबाइल पर चर्चा करनी चाहिए तो उनका मोबाइल फोन बंद आया अब देखना है इस देश के अपमान पर क्या कार्रवाई होती है इस संबंध में नगर के तेजराम नाथ ने कहा कि इस प्रकार राष्ट्रीय पर्व पर अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही अवश्य होना चाहिए

111 Views
What do you think?

Leave a Reply