Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
सभी

सावित्री फुले को भारत रत्न सम्मान मुहिम….. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किये हस्ताक्षर भारत रत्न सम्मान अभियान पर

2 min read

बैतूल/आठनेर:- भारत में महिलाओं, बालिकाओं को सशक्त बनाने में महान समाज सुधारिका सावित्री फुले का अमूल्य योगदान सर्वविदित है। देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न सम्मान से नवाजे जाने की मांग को लेकर अनुसूचित जाति सामाजिक जनकल्याण संगठन अजास बैतूल मांग कर रहा है।अजास संगठन के जिला अध्यक्ष लीलाधर नागले ने बताया अभी तक देश में 48 लोगों को भारत रत्न सम्मान दिया जा चुका है ।हमारी मांग है कि देश में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाली,नारी सशक्तिकरण की प्रणेता ,महिलाओं को पुरुषों के समकक्ष बराबरी के अधिकार दिलाने वाली ,प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को उनके ऐतिहासिक योगदानों के लिए भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाना चाहिए। अजास जिला सचिव पंकज डोंगरे ने बताया कि भारत रत्न सम्मान हेतु अजास संगठन बैतुल ने नई पहल के अंर्तगत हस्ताक्षर अभियान का आगाज जिले के लोकप्रिय पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल के प्रथम हस्ताक्षर से हाल ही में किया गया ।
प्रांतीय सयुक्त सचिव करणलाल चन्देलकर ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है ,साथ ही राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिल रहा है ,भारत रत्न सम्मान सावित्री बाई फुले को दिये जाने की मुहिम हस्ताक्षर अभियान पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को हस्ताक्षर किए ।
महिला जागृति शिविर में सावित्री फुले, फ़ातिमा शेख के योगदान को बतलाया:- मुलताई में रविवार को महिला जागृति शिविर का आयोजन हुआ जिसमें देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले, फ़ातिमा शेख की जन्म जयंती मनायी गई ।इस अवसर पर सारणी, मुलताई, प्रभात पटट्न सहित जिले के कोने कोने से अधिक संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।इस अवसर पर सारणी की सुषमा महाजन ने विस्तार पूर्वक सावित्री फुले और फ़ातिमा शेख के कार्यों से सभी को अवगत करवाया। महिला जागृति शिविर में अपने विचार रखते हुए अजास संगठन बैतूल के जिलाध्यक्ष लीलाधर नागले, महासचिव तुकाराम लोखंडे ने कहा कि सामाजिक समानता के लिए सावित्री फुले का योगदान भारत के लिए गौरवशाली है।महिला जाग्रति शिविर के आयोजन में तारा लोखंडे, मीणा अतुलकर,नीलू खातरकर सहित यशोधरा महिला मंडल मुलताई, बुद्ध विहार प्रभातपट्टन महिला इकाई का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में जिले के कोने कोने से सैकड़ों की संख्या में महिलाये उपस्थित रही।

176 Views
176 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply