Skip to content
Friday, 23 October 2026
सभी

*मांडवी में चल रहा है हनुमान चालीसा पाठ हजारों भक्तों दे रहा है हनुमान चालीसा पाठ में प्रस्तुतियां

2 min read
Text Size:

 

*महिला पुरुष सभी पहुंच रहे है* *इस आस्था के कार्यक्रम में* 

 

 

*आठनेर मुकेश सोनी*

आठनेर नगर से महज 5 किलोमीटर दूर मांडवी ग्राम में 10 जनवरी से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन मांडवी ग्राम वासियों द्वारा किया गया है ज्ञात रहे कि प्रतिवर्ष अनुसार मांडवी ग्राम में यह आयोजन होते आया है जिसके त हत में इस वर्ष भी यह हनुमान चालीसा पाठ 11 दिवसीय है यह हनुमान चालीसा पाठ जाम सांवरी के पंडित धनाराम जी महाराज के नेतृत्व में प्रतिवर्ष किया जाता है जो इस वर्ष भी मांडवी ग्राम में आयोजित है यह हनुमान चालीसा पाठ भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ था जिसमें प्रतिदिन 24 घंटे हनुमान चालीसा पाठ चलता है जिसमें क्षेत्र सहित जिले के कई नगरों ग्रामों से भी लोग इस हनुमान चालीसा पाठ में पधार कर अपना एवं अपनी मंडलियों सहित आकर हनुमान जी महाराज के चरणों में अपना समय देकर एवं हनुमान चालीसा पाठ का गुणगान कर पुण्य लाभ ले रहा है इस संबंध में मांडवी नगर के किराना व्यवसाई संजय जी झाड़े एवं उनके कई मित्रों ने बताया कि ग्राम मांडवी की संपूर्ण जनता की ओर से ग्राम वासियों की ओर से यह आयोजन हम प्रतिवर्ष करते आ रहे हैं और हमें आठनेर सहित हमारे ग्राम के आसपास के सभी ग्रामों से भगवान हनुमान जी के अनन्य भक्त गण इस कार्यक्रम में प्रति दिवस 24 घंटे इस हनुमान चालीसा गायन में संगीतमय एवं अपनी-अपनी भजन मंडलियों के साथ यहां पहुंचकर भगवान का नाम स्मरण कर पुण्य लाभ ले रहे है आज आठनेर से सीमा सोनी सलोनी गाडेकर जगताप मैडम शोभा आवठे एवं इनकी मंडली ने आज मांडवी पहुंचकर हनुमान चालीसा पाठ का संगीत में गायन कर पुण्य लाभ लिया श्री झाड़े ने बताया कि लगातार बहुत दूर-दूर से यहां भजन मंडली आ रही है एवं अपने भजन कीर्तन कर हनुमान चालीसा पाठ का गायन 24 घंटे कर रहे हैं एवं पुण्य लाभ ले रहा है श्री झाड़े ने बताया कि 20 जनवरी को यह कार्यक्रम महा प्रसादी भंडारे के साथ संपन्न होगा

 

133 Views
What do you think?

Leave a Reply