सावित्री फुले के लिए भारत रत्न सम्मान यात्रा……..

schol-ad-1

 

*आठनेर मुकेश सोनी:-* नारी सशक्तिकरण के रूप में सावित्रीबाई फुले का योगदान भारत के लिए बहुत ऐतिहासिक हैं ।भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले हुई जिनके कारण से बालिकाओं को शिक्षा का अधिकार मिला और पुरुषों के समकक्ष महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाया । अनुसूचित जाति सामाजिक जन कल्याण संगठन अजास बैतुल के जिला अध्यक्ष लीलाधर नागले ने बताया कि अजास संगठन द्वारा लगातार बैतूल जिले में मुहिम चलाकर सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न सम्मान की मांग की जा रही है इसी अभियान में भारत रत्न सम्मान यात्रा 28 दिसंबर को मुलताई और प्रभात पट्टन पहुँची । सबसे पहले मुलताई में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और क्रांति ज्योति सावित्री बाई फुले की फोटो की अजास के जिलाध्यक्ष लीलाधर नागले, जिला सचिव पंकज डोंगरे ,जिला महिला प्रकोष्ठ चन्द्रप्रभा चौकीकर, चन्द्रभागा भूमरकर ,आम आदमी पार्टी महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रुपाली खाड़े, शेषराव भूमरकर, करण झारे, तारा लोखंडे,दीपा अतुलकर ,मीरा नागले, भारती भूमरकर ,कमला खातरकर ,सुशील भूमरकर

ने पुष्पांजलि अर्पित कर पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर रुपाली खाड़े, शेषराव भूमरकर,एडवोकेट रंजना बामने नेअपने उदबोधन में सावित्री बाई फुले के योगदान को सैकड़ों लोगों को बतलाया और भारत रत्न सम्मान सावित्रीबाई फुले को दिये जाने का समर्थन किया।

*प्रभात पट्टन में भारत रत्न सम्मान यात्रा रैली निकाली*:- अवसर पर भारत रत्न सम्मान यात्रा प्रभात पट्टन में निकाली गई जिसमें नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सरस्वती नागले, नीलू खातरकर सोनू कोकने ,अजास महासचिव रामदास गुजरे, वर्षा खातरकर, तुषार वाईकर,पँचफूला आठनेरे, गीता मालवीय, सीता आठनेरे,संध्या आठनेरे सहित सैकड़ों लोग भारत रत्न सम्मान यात्रा की रैली में शामिल हुई ।

*प्रभात पट्टन में हुई जनसभा* :- प्रभात पट्टन में सावित्रीबाई फुले की अमरगाथा को जनता के बीच जनसभा में अजास के जिला अध्यक्ष लीलाधर नागले ने सम्बोधित करते हुये कहा कि भारत में महिला सशक्तिकरण की प्रणेता सावित्रीबाई फुले हुई जिनके योगदान से आज महिलाएं अपनी कलम से ,शिक्षा से आत्मनिर्भर होकर भारत को प्रगतिशील राष्ट्र बनाने में अपना समर्पण ,सहयोग दे रही हैं औऱ विश्व पटल पर अपने भारत देश का मान सम्मान बढ़ रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सरस्वती नागले ने

कहा कि भारत रत्न सम्मान यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले को भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न सम्मान से नवाजे जाने की अजास संगठन बैतुल की यह मांग जायज हैं जिसका हम सहयोगी बनकर समर्थन करते हैं।

आज इस अवसर पर अजास के जिलाध्यक्ष लीलाधर नागले, जिला सचिव पंकज डोंगरे, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चन्द्रप्रभा चौकीकर, महिला प्रकोष्ठ जिला महासचिव चन्द्रभागा भूमरकर, जिला महासचिव रामदास गुजरे, तुषार वाईकर गजानन्द पाटील भारत रत्न सम्मान यात्रा के सारथी रहे।

Views Today: 2

Total Views: 48

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!