Skip to content
Thursday, 22 October 2026
बैतूल

बजरंग मंडल द्वारा आवठे निवास पर संपन्न हुआ पुआडे का आयोजन

1 min read
Text Size:

 *आठनेर मुकेश सोनी* 

नगर के प्रतिष्ठित किसान स्वर्गीय बबन राव जी आवठे के पुत्र महेंद्र उर्फ बनडु आवठेके निवास पर बजरंग मंडल द्वारा त्रिशूल शक्ति एवं पुआडेका आयोजन किया गया उक्त संबंध में जानकारी देते हुए मयंक आवठे ने बताया कि बजरंग मंडल द्वारा हमारे निवास पर त्रिशूल शक्ति घर लाकर पुआडेका आयोजन किया गया जिसमें भगवान शिव के वरदान तक की कथा मराठी भाषा एवं हिंदी भाषा में गीत गाकर भगवान शंकर की कथा पुआडे के माध्यम से बताई जाती है इसका आयोजन देर रात तक चलता है जिसमें भगवान शंकर के अनुयाई भक्तगण भगवान शंकर एवं उनके परिवार की पूर्ण कथा मराठी भाषा हिंदी भाषा में पुआडेके माध्यम से बताते हैं इस आयोजन में महिला मंडल भी भगवान शंकर की कथा भजन के माध्यम से बताते हैं इस संबंध में महिला मंडल की सीमा सोनी शोभा आवठे सुनीता मुलिक रिंकी मुलीक गणेशी राठौर शीला घोरसे मंजू दौड़ के रेखा घोरसे उषा घोरसे प्रेमलता सातपुते आशा कनेरे उर्मिला लहर पूरे रामप्यारी नायक अंजलि जगताप सलोनी गडेकर सरोज सोनी नंदा मुलीक किरण मुलीक रानू आवठे किमी सोनी विनी मुलीक सहित कई महिलाओं ने पुआडे गाकर भगवान शंकर की आराधना की

125 Views
What do you think?

Leave a Reply