Skip to content
Friday, 9 October 2026
सभी

भंडारा प्रसादी के साथ होगा मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा का विसर्जन

2 min read

आठनेर मुकेश सोनी

अन्नपूर्णा जी की प्रतिमा की हुई स्थापना रोज होती है कथा उपासना आठनेर नगर के हिडली रोड पर स्थित दिलीप महाराज के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा की स्थापना की है जहां प्रतिदिन नगर सहित आसपास के ग्रामों की माता बहन ने मां अन्नपूर्णा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं दिलीप महाराज ने बताया कि प्रतिवर्ष अगहन मास के प्रथम दिन से 21 दिनों के लिए माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा एवं घट स्थापना होती है एवं प्रतिदिन कुछ भी खाए पिए माता अन्नपूर्णा की पोथी कथा पढ़ी जाती है जिसमें काशी निवासी धनंजय एवं सुलोचना की निर्धनता की कहानी है एवं माता अन्नपूर्णा इनकी जैसे मनोकामना पूर्ण करती है इस कथा में इसका वर्णन बताया गया है दिलीप बाबा ने बताया कि इस कथा को प्रातः अपनी नित्य क्रिया से निपट कर स्नान कर माता की प्रतिमा छायाचित्र एवं घट के सम्मुख बैठकर कथा वाचन करना होता है कथा सुनने वाला अगर कोई व्यक्ति ना हो तो कथा सुनाने के लिए पीपल का पत्ता ग्वारपाठा तुलसी का वृक्ष आदि पूजा स्थल पर रखकर कथा पढ़ी जा सकती है एवं 21 दिनों बाद माता अन्नपूर्णा की भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाता है और प्रतिमा विसर्जित की जाती है दिलीप बाबा ने बताया कि माता अन्नपूर्णा ने जैसे धनंजय एवं सुलोचना को धन-धान्य से परिपूर्ण किया वैसे माता अन्नपूर्णा सभी को धनधान्य से पूर्ण करें एवं सभी की गरीबी दूर करें हम ऐसी कामना करते हैं

97 Views

Leave a Reply