Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

*श्रीनिवास रामानुजन की जयंती सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आठनेर में धूमधाम से मनाई

1 min read
Text Size:

 *आठनेरमुकेश सोनी*

*🌸सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय आठनेर🌸*

*आज दिनांक 22 दिसंबर 2022 को विद्यालय में भारतीय राष्ट्रीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जी की जयंती मनाई गई जिसके अंतर्गत वंदना सभा में वंदना प्रार्थना उपरांत भारत माता एवं मां सरस्वती की आरती की गई। श्रीनिवास रामानुजनजी के छायाचित्र का पूजन किया गया। तत्पश्चात श्रीनिवास रामानुजनजी के जीवन परिचय एवं गणित के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां एवं योगदान पर विद्यालय के गणित आचार्यों द्वारा व्याख्या की गई।*

*कक्षा चतुर्थ से दशम तक के भैया बहनों ने चित्रकला प्रतियोगिता में गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जी का चित्र बनाया एवं रंगोली प्रतियोगिता के अंतर्गत गणितीय आकृतियों की रंगोली बनाई।*

*वर्गश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ता भैया बहनों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।*

🌸🙏🌸

176 Views
What do you think?

Leave a Reply