नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आठनेर मुकेश सोनी

आठनेर नगर परिषद के नवनिर्वाचित नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सभी पार्षद के उन्मुखीकरण और अभिप्रेरणा के लिए कार्यशाला सम्मेलन भोपाल में 19 दिसंबर को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हो रहा है जिसमें आठनेर के नवनिर्वाचित नगर परिषद की अध्यक्ष सुषमा मनोज जी जगताप उपाध्यक्ष विनय जी जीतपुरे सहित सभी भाजपा के पार्षद गण इस कार्यशाला एवं सम्मेलन में पहुंचे हुए हैं इस सम्मेलन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह एवं नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्री ओ पी एस भदौरिया सम्मेलन को संबोधित करेंगे इस सम्मेलन का उद्देश्य है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 12:00 बजे सोन चिरैया मेला और विभागीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और स्वच्छ सर्वेक्षण 20 22 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं राजस्व वसूली में उल्लेखनीय कार्य करने वाले निकायो को पुरस्कृत करेंगे प्रशिक्षण में मुख्यमंत्री अधोसंरचना मुख्यमंत्री पेयजल अमृत दीनदयाल अंतर्राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी साथ ही प्रमुख नवाचार जैसे कि नगरपालिका स्वचालित भवन अनुज्ञा प्रणाली जीआईएस लेखा प्राणी अनाधिकृत कालोनियों का नियमितीकरण तथा कॉलोनाइजर के लिए राज्य स्तरीय लाइसेंस व्यवस्था पर चर्चा होगी साथ ही स्वच्छ भारत एवं अन्य मिशन पर्यावरण प्रदूषण और तेजी से बढ़ते शहरीकरण की चुनौतियों पर भी चर्चा की जाएगी कार्यशाला में नगरीय प्रशासन विकास की विभिन्न परियोजनाओं घाटों को एवं विभिन्न मिशन के मॉडल का प्रदर्शन किया जा रहा है

109 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!