दैनिक अनोखा तीर,हरदा । वर्ककत्तुल्लाह विश्विद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार आयोजित राज्य क्यो स्तरीय युवा उत्सव 2022 -23 में भी अपना परचम लहराया है। हरदा के लिए बड़े गर्व की बात है की हरदा डिग्री कॉलेज के छात्र छात्रों द्वारा वरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करते हुए मुक अभिनय में राज्य में प्रथम स्थान एवम एकांकी में तृतीय स्थान प्राप्त कर सफलता प्राप्त की। यह उपलब्धि लगातार आठवें वर्ष प्राप्त की गई है । विश्विद्यालय की टीम को लीड कर रहे हरदा डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर डॉ मनोरमा चौहान ने बताया की 16 दिसंबर से प्रारंभ हुए इस राज्यस्तरीय युवा उत्सव में मध्यप्रदेश की 11 यूनिवर्सिटी को हरा कर राज्य स्तरीय युवा उत्सव अपने नाम किया है।

इस अवसर पर भोपाल शहर की पूर्व महापौर कृष्णा गौर एवं महापौर मालती राय ने भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर आयोजन देखा। तथा उन्हांेने आयोजकों से मुक अभिनय पुनः संचालन करने के लिये निवेदन किया।
आयोजन में वरकत्तुल्लाह विश्वविद्यालय के कुल पति श्री माननीय सुरेश जैन, समन्वयक श्री विनोय श्रीवास्तव, डी एस डब्लू पवन मिश्रा,राज्य समयन्वयक अधिकारी आर के विजय ,अन्नत कुमार सक्सेना कॉलेज के संचालक गिरीश सिंहल व अभिलाषा सिंहल कॉलेज प्राचार्य आर के पाटिल, उपप्राचार्य गणेश श्रीवास्तव, सत्येंद्र पड़िहार समस्त कॉलेज परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई प्रशित की ।इस विजय में छात्र इकराम कुरैशी,बशारत अली, वेदांत वमरेले,गुलशन झिंझोरे,चेतन यादव श्रेष्ठि शर्मा , दिव्या राजपूत,अमन सोलंकी, सूरज यादव,विशाल भाटी,सोनू कुशवाह,माखन प्रजापति,भावेश ,विशाल कोरिया ग्राफर शाहरुख शाह ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

