Skip to content
Thursday, 22 October 2026
बैतूल

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय आठनेर के भैया बहनों का थाने में भ्रमण

1 min read
Text Size:

            आज दिनांक 19 दिसंबर 2022 को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय आठनेर  के कक्षा आठवीं से 45 भैया बहनों को नगर के थाने में कक्षाचार्या दीपिका कनाठे  व आचार्य अलकेश साहू एवं प्राचार्य श्री वीरेंद्र अमरूते द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आठनेर नगर के थाने का भ्रमण कराया आठनेर थाना प्रभारी श्री सोनी जी एवं सिपाही श्री डढोरे एवं अन्य सभी थाना कर्मचारियों द्वारा भैया बहनों को थाने से संबंधित समस्त कक्षो जैसे मालग्रह ,हवालात, कार्यालय ,सभाकक्ष आदि दिखाए  एवं थाना प्रभारी श्री सोनी जी द्वारा सभा कक्ष में भैया बहनों को विभिन्न धाराओं से संबंधित बातें एवं भैया और बहनों के प्रश्नों का समाधान कर थाने से जुड़ी हुई समस्त जानकारी प्रदान की

 

     विद्यालय परिवार की ओर से एवं संचालन समिति की ओर से आठनेर थाना के प्रभारी एवं समस्त कर्मचारियों को छात्रों को जानकारी जानकारी देने हेतु हार्दिक आभार

191 Views
What do you think?

Leave a Reply