Skip to content
Friday, 9 October 2026
सभी

चौपाल लगाकर समस्या का हल करने पहुंचे भैसहेही विधायक धर्म सिंह सिरसाम

2 min read

 *आठनेर मुकेश सोनी*

आज रविवार को भैसहेही विधायक धर्मु सिंह सिरसामआठनेर विकासखंड की ग्राम पंचायत बाकुड़ में जन समस्या चौपाल का आयोजन कर ग्राम वासियों की समस्या का त्वरित निराकरण किया एवं जो समस्याएं जटिल थी उन्हें संबंधित विभाग को स्वयं के लेटर पैड पर लिख कर भेजा गांव के उत्तर में स्थित श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते के लिए 200 मीटर सीसी रोड को विधायक निधि से बनाने का आश्वासन दिया खैरवाडाडैम की नहर पूर्व सर्वे के हिसाब से बाकुड़ के दक्षिण में प्रज्वल पट्टे की खेती सिंचाई के लिए नहर का सर्वे हुआ था परंतु आज तक नाहरनहीं आ पाई है जिसके लिए विधायक ने मौके का निरीक्षण कर कलेक्टर से बात कर समाधान करने का आश्वासन दिया सहायता समूह की महिलाओं को सहायता देने का भी आश्वासन दिया गया जनपद सदस्य श्रीमती शोभा संजय मानकर सरपंच श्रीमती मालती बाई उपसरपंच कमकडढोरे पूर्व सरपंच झामुलाल योगेश पटेल सेवाराम गवाड़े महादेव रामप्रसाद तायवाडे संजय वागदरे भीमा वागदरे नारयण दरवाई नितिन मानकर डॉक्टर द वडे गुदगांव से अडलक उमरी पंचायत से सरपंच और सारे ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित थे डूब क्षेत्र के रास्ते के लिए भी शासकीय कर्मचारियों की लापरवाही की बात विधायक से शैलेंद्र मानकर श्रीनाथ लोखंडे सुरेश वागदरे ने कहीं कार्यक्रम में उपस्थित जनपद सदस्य श्रीमती शोभा मानकर ने शाल एवं श्रीफल देकर विधायक का सम्मान किया हनुमान मंदिर में मुख्य अतिथि विधायक ने हनुमान जी का पूजन कर भगवान हनुमान जी के दर्शन किए

99 Views

Leave a Reply