Skip to content
Friday, 9 October 2026
सभी

जनता की हर समस्या को प्राथमिकता से हल करूंगी अर्चना गायकी आठनेर मुकेश सोनी

2 min read

जिला पंचायत क्रमांक 20 की सदस्य श्रीमती अर्चना कृष्णा गायकी द्वारा आज विकासखंड आठनेर की ग्राम पंचायत धामोरी के ग्राम जामठी में आयोजित विशेष ग्राम सभा में मुख्य अतिथि बतौर श्रीमती गायगी पहुंची थी एवं सभी ग्राम जामठी के निवासियों से उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पेसा एक्ट लागू किया गया है आप सभी लोग इस पेसा एक्ट कानून को समझे वहीं उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए इस पैसा एक्ट के संबंध में अपने ग्राम के अधिकार ग्राम सरकार जैसे हो गए हैं आप अपने ग्राम का स्वयं विकास की रूपरेखा तैयार करें वहीं से विकास कार्य प्रारंभ होगा इस संबंध में श्रीमती गायकी ने बताया कि आपके द्वारा मुझे अपार जन समर्थन देकर मुझे आपने जिला पंचायत भेजा है मैं वहां से आप लोगों के लिए आपके ग्राम के लिए पैसों की कोई कमी नहीं आने दूंगी और हमेशा विकास के लिए आपके कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगी एवं कार्य करूंगी इस अवसर पर भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी भाजपा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन जी राने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बद्रीनाथ पंडाग्रे एवं जामठी एवं धामोरी के जेस्ट श्रेष्ठ भाजपा के कार्यकर्ता एवं जामठी ग्राम की माता एवं बहने एवं सैकड़ों की संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे

 

 

102 Views

Leave a Reply