Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

2 करोड़ 39 लाख की लागत से होने वाली नल-जल योजना का सासंद और विधायक ने किया भूमिपूजन

2 min read
Text Size:

विकास पवार 

बड़वाह – सांसद ज्ञानेश्वर पाटील एवं विधायक सचिन बिरला ने सोमवार सुबह बेडिया के समीप ग्राम अंबा में 2 करोड़ 39 लाख की लागत से होने वाली नल-जल योजना का भूमिपूजन एवं 33.44 लाख की लागत से सेवा सहकारी संस्था के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था हो। इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार ने जल-जीवन मिशन योजना का क्रियान्वयन किया है। विधायक सचिन बिरला ने कहा कि बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के किसी भी ग्राम को अब प्यासा नहीं रहने दिया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक ग्राम में घर-घर तक पेयजल आपूर्ति हेतु संकल्पबद्ध है।इसी तारतम्य में ग्राम अंबा को नल-जल योजना की सौगात मिली है। इसके तहत विशाल पेयजल टंकी, घर-घर तक पाइपलाइन,संप हाउस,फिल्टर प्लांट व टंकी की सुरक्षा हेतु बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद,विधायक व जनप्रतिनिधियों ने ग्राम अंबा में वृक्षारोपण भी किया और ग्रामीणों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। सांसद व विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि ग्राम की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी,जितेंद्र सुराणा,अर्चना सोलंकी,भाजपा नेता बलिराम पटेल,ओमप्रकाश राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply