Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

खतरों का सफर

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, मसनगांव। स्टेट हाईवे पर सफर करना मतलब अपनी जान जोखिम में डालने के बराबर है, जिसमें मसन गांव के पेट्रोल पंप के नजदीक बना हुआ गड्ढा तथा रान्या खेड़ी गांव के सामने बने हुए गड्ढों में रोजाना वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। रविवार को अमावस्या होने से बड़ी संख्या में लोग नेमावर नर्मदा स्नान करने के लिए पहुंचे, परंतु जिन लोगों को सडक़ का अंदाजा नहीं था वह दुर्घटना का शिकार हो गए। स्टेट हाईवे की सडक़ पर रान्याखेड़ी के पास बने हुए गड्ढे को बचाने में एक कार चालक सडक़ से नीचे उतर गया जिसकी कार साइड पट्टी में बनी हुई दलदल में धंस गई, जिसे निकालने में कार में बैठी हुई सवारियों को पसीना छूट गया और उन्होंने जिला कलेक्टर से गड्ढों का सुधार कार्य कराने की मांग की है। वहीं क्षेत्रवासियों ने भी सडक़ निर्माण विभाग के अधिकारियों से जहां पर गहरे गड्ढे हो चुके हैं वहां पर मटेरियल डलवाने की मांग की है। खिरकिया से लेकर हरदा के बीच कई जगहों पर खाई जैसे गड्ढे बने हुए हैं, जिसमें वाहन पटकाने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। जिनमे गिट्टी और डामर भरकर सुधार किया जाए तो वाहन चालकों को राहत मिल सकती है।

डंपरों ने निकाला सडक़ का दम
स्टेट हाईवे की खराब सडक़ों के लिए जहां बारिश जिम्मेदार है वहीं नेशनल हाईवे का निर्माण करने वाली कंपनी के डंपर भी सडक़ों का दम निकाल रहे हैं। कंपनी के डंपर धनवाड़ा स्थित गिट्टी खदान से गिट्टी लेकर कडोला के बाहर बने हुए स्थान पर डालते हैं, जहां से मटेरियल मिलाकर नेशनल हाईवे की सडक़ों पर पहुंचाते हैं। रोजाना ओवरलोड डंपर निकलने से सडक़ों का दम निकल गया है जबकि कंपनी चाहे तो जहां पर बने हुए उन गड्ढे को भरकर बराबर कर सकती है, परंतु कंपनी के द्वारा डंफरो का उपयोग स्टेट हाईवे की सडक़ पर चलने के लिए किया जा रहा है, जिससे पूरी सडक़ छलनी हो चुकी है। खराब सडकों से क्षेत्रवासियों की परेशानी बढ़ गई है।
——————————

135 Views
What do you think?

Leave a Reply