Skip to content
Sunday, 18 October 2026
खरगोन

सर्वपितृ अमावस्या पर नर्मदा स्नान पर कलेक्टर ने लगाया प्रतिबंध

1 min read
Text Size:

विकास पवार

बड़वाह -ओमकारेश्वर डैम के 10 गेट खोलकर पानी नर्मदा नदी में प्रवाह किया जा रहा है ।जिसकी मुख्य वजह ऊपरी क्षेत्रो में होने वाली भारी बारिश बताई जा रही है ।ऐसी स्थिति में रविवार को मनाई जाने वाली सर्वपितृ अमावस्या पर स्थानीय और बाहरी क्षेत्रो से आने वाले श्रद्धालुओ की सुरक्षा के मद्देनजर खेड़ीघाट स्थित नर्मदा घाट पर कलेक्टर के निर्देश अनुसार एसडीएम बी एस क्लेश ने स्नान पर प्रतिबंध किया है । उल्लेखनीय है की रविवार को सर्वपितृ अमावस्या के कारण बाहरी क्षेत्रो से भारी संख्या में श्रद्धालु शनिवार शाम से ही अपने छोटे बड़े वाहनों से नर्मदा घाट पहुंचे । जहा पुलिस विभाग ने बेरिकेट लगाकर वाहनों को घाट पर जाने से रोक दिया ।जबकि नर्मदा नदी में उतरकर स्नान और पूजन करने वाले श्रद्धालूओ को पुलिस ने नदी से बाहर निकालने के लिए मुनादी की । वही एएसआई रामआसरे यादव ने नर्मदा नदी में जाकर स्नान पूजन करने वाले श्रद्धालूओ को नदी में बढ़ते जल स्तर की जानकारी देकर नदी से बाहर निकाला ।हालाकि शासन के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का दौर शुरू हो गया ।

232 Views
What do you think?

Leave a Reply