श्रीश्री मुकुंद गिरी महाराज का पुण्य स्मरण 10 को

नोखा तीर, आठनेर। नगर के श्रीराम मंदिर के 1944 से पुजारी रहे मुकुंद गिरी महाराज की पुण्यतिथि भाद्र पक्ष की पूर्णिमा को श्री राम मंदिर धर्मशाला में मनाई जाएगी। कार्यक्रम के संबंध में धनराज पटेल, किशन आजाद, दशरथ पिपरोले, दिलीप आजाद आदि जनों ने बताया कि प्रात 10 बजे से पालकी नगर भ्रमण करेगी। जिसमें महाराज श्री के दर्शन नगर वासियों को होंगे। वहीं प्रतिवर्ष अनुसार भंडारा प्रसादी कार्यक्रम होंगे। बताया गया कि कार्यक्रम को संचालित करने हेतु नगरवासी गण इस कार्यक्रम में अपनी अपनी इच्छा अनुसार भंडारा प्रसादी लेकर आते हैं। नगर के सभी जन बाबा की पुण्यतिथि पर मंदिर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर बाबा की पुण्यतिथि मनाते हैं।
————————-

456 Views

Leave a Reply