हर्षोल्लास से मना रहे गणेश उत्सव, रामायण पाठ का हुआ समापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, आठनेर। नगर में गणेश उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत लगातार सातवें वर्ष गणेश उत्सव का कार्यक्रम महाविद्यालय के छात्रा-छात्राओं, गुरुकुल स्कूल के बच्चो एवं सिलाई सेंटर के बच्चों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मंगलवार को अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया गया, जिसका समापन बुधवार को हुआ। अखंड रामायण के समाप्ति के पश्चात हवन-पूजन का कार्यक्रम विधिवत संपन्न किया गया। उसके पश्चात महाविद्यालय के छात्र छात्राओं, गुरुकुल स्कूल, सिलाई सेंटर के बच्चों और सभी स्टाफ द्वारा सामूहिक रूप से भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाम 5 बजे तक निरंतर जारी रहा। महाविद्यालय की प्रबंध समिति द्वारा सभी को सहयोग के लिए आभार प्रकट किया गया। भंडारे में ईष्ट मित्रों, सरस्वती स्कूल के प्राचार्य, स्टाफ की सहभागिता भी रही। महाविद्यालय प्राचार्य झाड़े ने सभी को धन्यवाद प्रेषित किया।
————————–

Views Today: 2

Total Views: 232

Leave a Reply

error: Content is protected !!