Skip to content
Thursday, 22 October 2026
बैतूल

राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से दिल्ली में सम्मानित हुए डॉ. परिहार

1 min read
Text Size:

बैतूल। जिले के फिजियोथेरेपिस्ट सांई आरोग्यम फिजियोथेरेपी सेंटर के संचालक डॉ. संदीप परिहार को ओरथी वैलनेस फाउंडेशन रजिस्टर्ड उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह पुरस्कार डॉ. संदीप परिहार को दिया गया। डॉ. परिहार ने बताया कि यह बैतूल जिले के लिए गौरव की बात है कि मुझे इस पुरस्कार के लिए चुना गया। मैं इसके लिए संस्था का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. परिहार की इस उपलब्धि पर उनके इष्ट मित्रों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, परिजनों व गणमान्य नागरिकों ने बधाई प्रेषित की है।
————————-

366 Views
What do you think?

Leave a Reply