Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

किसान मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होने ओंकारेश्वर पहुंचे सीएम

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, ओंकारेश्वर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बुधवार को ओंकारेश्वर में किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने हेलीकाप्टर द्वारा ओंकारेश्वर पहुंचे। कोठी हेलीपेड पर उनका जिले जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। लगभग 2.30 बजे इंदौर रवाना हो गए। समय अभाव के कारण शिव के दरबार ओंकारेश्वर के दर्शन नहीं कर पाए। उनकी ओंकारेश्वर दर्शन की इच्छा थी। मंदिर में सभी तैयारी भी कर ली गई थी। किन्तु भोपाल से 11 की बजाय 11.50 पर हेलीकॉप्टर से निकलकर 12.40 पर कोठी हेलीपेड पर लैंड हुए। यहां सांसद व जिले के विधायकों व भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ किसान मोर्चे के कार्यक्रम में पहुंचे। 2.30 बजे इंदौर रवाना हो गए। इंदौर से खजुराहो जाना था। मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक ट्रस्टी राव देवेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम के लिए दर्शन और स्वागत की तैयारी की गई थी। नवनिर्वाचित जनपद पुनासा अध्यक्ष राव पुष्पेंद्र सिंह ने ग्राम गोल सैलानी में शराब दुकान का स्थान बदलने को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि ग्राम गोल सैलानी में मेन रोड पर शराब दुकान संचालित हो रही है। इस रोड पर स्कूल, आंगनवाड़ी, हॉस्पिटल, राशन की दुकान भी संचालित है। अक्सर शराबी रोड पर खड़े रहते हैं जिससे आने-जाने वालों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अत: शराब की दुकान का स्थान बदलकर गांव से दूर किया जाए।
———————————

99 Views
What do you think?

Leave a Reply