Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

ब्लॉक कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खातेगांव। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही है। इसी संदर्भ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खातेगांव द्वारा ग्राम खारदा से यह यात्रा निकाली गई, जो बापचा कोलारी होते हुए खिड़किया पहुंची, जहां पर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा को ग्राम कोलारी, बापचा एवं खिड़कियां में ग्रामीणजनों को अजनास ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश विश्नोई, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राजवीर कुडिय़ा, पीसीसी सदस्य सुनील यादव, मनोज होलानी, बंटू गुर्जर, किसान नेता पूर्व मंडी अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बंडावाला, कन्नौद पूर्व जनपद अध्यक्ष डॉक्टर ओम पटेल ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जनपद उपाध्यक्ष मनीष पटेल ने किया। आभार पूर्व सरपंच जगदीश मीणा कोलारी ने माना। इस दौरान कार्यकर्ता बारी-बारी से राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे। बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रोहित बंड़ावाला, जिला कांग्रेस महामंत्री नरेंद्र सिंह राजावत, विनोद चावड़ा, अजय गुर्जर, जनपद सदस्य राकेश टाडा, मुकेश मीणा, राकेश घावरी, मुकेश राजोरिया, मंडलम अध्यक्ष रामचंद्र मीणा, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चिमना, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष हरिप्रसाद हरियाले, नारायण पटेल, रामचंद्र पटेल, गौरी शंकर गुर्जर, डॉ. मुकेश विश्वकर्मा, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक मीणा, विष्णु शर्मा, शिवराज सिंह शेखावत, सतीश शर्मा, आनंद मीणा, इरशाद खान, फिरोज खान, पवन मीणा, राहुल पटेल, दिनेश, मयंक पवार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी राजेश विशनोई ने दी।
——————————–

135 Views
What do you think?

Leave a Reply