Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

नगर में निकले आकर्षक डोल, जगह-जगह हुई पूजा-अर्चना

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खातेगांव। नगर में परंपरानुसार जलझुलनी एकादशी डोल ग्यारस का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के पश्चात भगवान श्रीकृष्ण अपने बाल स्वरुप में डोल में विराजित हुए। नगर के नरसिंह मंदिर, श्रीराधाकृष्ण मंदिर, प्राचीन श्रीराम मंदिर, सेवा आश्रम अजनास रोड, नवीन श्रीराम जानकी मंदिर, मालवीया परिवार खातेगांव, शंकर मंदिर सहित अनेक डोल प्रमुख मार्ग से निकले। बड़ी ही सुंदर झिलमिल रोशनी के साथ डोल में विराजित होकर भगवान नगर की सडक़ों पर भक्तों को दर्शन देने पहुंचे। मातृशक्तियों ने संध्याकालीन डोल का पूजन किया। तालाब की पाल पर सभी डोलों का पूजन हुआ। नगर की वर्षों पुरानी परंपरा आज भी जीवित है। पूरे नगर में उत्साह के साथ डोल ग्यारस का पर्व मनाया गया।
——————————-

162 Views
What do you think?

Leave a Reply