-भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित
अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय हरदा में महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश गौर, प्रशासनिक अधिकारी वीके बिछोतिया एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रियंका राय के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर अंतर्गत निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक रविंद्र कुमार सोनपुरे एवं चंद्रकिशोर लोखंडे के द्वारा निर्णय उपरांत प्रथम स्थान हर्षित कटारे, द्वितीय स्थान नंदिनी, तृतीय स्थान सार्थक सकतपुरे एवं भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक देवेंद्र कुमार रोडगे एवं रामदयाल मकवाना के द्वारा प्रथम स्थान राधिका बघेल, द्वितीय स्थान वैभव गौर एवं तृतीय स्थान रुद्र सिंह तोमर को दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन बसंत सिंह राजपूत के द्वारा एवं आभार शारदा द्विवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर योगेश गौर, आशा गायकवाड़, राजेश दीक्षित, हरिहर लभानिया, विद्यार्थी छबि चौहान, करण वंशकर, ऋषिका, अंकिता, पलक, तनीषा, विवेक सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।







