Skip to content
Monday, 2 November 2026
हरदा

वृद्धजनों के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के उपक्रम मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकासखंड हरदा स्थित वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों के साथ आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा फल वितरण किया गया। साथ ही वृद्धाश्रम परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी श्रद्धा मित्तल, वरिष्ठ समाजसेविका गीता पांडे, सार्थक सेवा संस्था से बलराम काले एवं मयंक काले अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्रद्धा मित्तल ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं, उनका सम्मान और सेवा हम सभी की जिम्मेदारी है। गीता पांडे ने कहा कि बुजुर्गों का अनुभव और आशीर्वाद समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। इस अवसर पर मेरा युवा भारत से मयंक शर्मा, गौतम वैरागी, कनक सोलंकी, राज पाराशर एवं लिसीका काले सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।

4 Views
What do you think?

Leave a Reply