अनोखा तीर, हरदा। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा आगामी दिनों में आयोजित किए जाने वाले नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 2 अक्टूबर को बैठक आयोजित की जाएगी। संगठन के महामंत्री लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि बैठक दोपहर 3 बजे से मां रेवा गार्डन में समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों की उपस्थिति में होगी। बैठक में युवक-युवतियों की प्रविष्टि, परिचय सम्मेलन की रूपरेखा, परिजनों की सहभागिता सहित आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा कर तैयारियों को अंतिम रूप देने पर विचार किया जाएगा। बैठक में नर्मदापुरम, इटारसी, सिवनी-मालवा, बनापुरा, बैतूल, खातेगांव, कन्नौद, खिरकिया, टिमरनी, सिराली, हंडिया, भैरुंदा, कांटाफोड़, सतवास, आशापुर, हरसूद एवं रहटगांव सहित विभिन्न क्षेत्रों से सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन शामिल होंगे। संगठन अध्यक्ष सुनील तिवारी ने समाजजनों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह करते हुए परिचय सम्मेलन को लेकर सुझाव भी आमंत्रित किए हैं।
युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आज







