Skip to content
Monday, 2 November 2026
हरदा

जैन महिला परिषद का व्यंजन मेला 4 अक्टूबर को

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

-सजेगा स्वाद और मनोरंजन का संगम
अनोखा तीर, हरदा। जैन महिला परिषद द्वारा सामाजिक एकता, महिला सहभागिता और पारिवारिक मनोरंजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यंजन मेले का आयोजन 4 अक्टूबर, रविवार को किया जाएगा। मेले को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह है। परिषद की ओर से सभी समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है। मेले में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के खाद्य स्टॉल, मनोरंजक गेम स्टॉल और आकर्षक खरीदारी के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। खाद्य स्टॉल पर सार्थक रापरिया, अभय बड़जात्या, शीला रापरिया, प्रज्ञा बजाज, जैनम्-दिव्य घोष, लालू भैया-फणीश, ग्रंथ जैन तथा पूजा लहरी खमण सहित अन्य स्टॉल रहेंगे। वहीं बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए हार्दिक ग्रेवेयक, अक्ष बड़जात्या, ऋषित बजाज, गर्व कठनेरा, तनिष्क बड़जात्या और चर्चित गंगवाल द्वारा गेम स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले का विशेष आकर्षण साधना बड़जात्या का ज्वेलरी एवं मल्टी परपज आइटम स्टॉल तथा कुमकुम सिंघई का ज्वेलरी स्टॉल रहेगा। आयोजन को लेकर महिला परिषद की सदस्यों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। जैन महिला परिषद अध्यक्ष गरिमा बाकलीवाल एवं सचिव प्रीति सिंघी ने समाज के सभी परिवारों से मेले में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply