अनोखा तीर, हरदा। सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्र. 26 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्र. 53 में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमÓ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्षद मुकेश पाराशर ने सहभागिता कर हितग्राहियों से संवाद किया और केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जयश्री यादव एवं निशा बघेले तथा सहायिकाओं का सम्मान किया गया। वहीं बच्चों को फल वितरित कर उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बच्चों को बांटे फल







