अनोखा तीर, हरदा। यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित 0.40 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) को लेकर व्यापारिक संगठनों की चिंताओं के बीच नई दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में हुई बैठक में सरकार की ओर से व्यापारियों की चिंताओं पर विचार करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद 2 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘नो यूपीआई डेÓ का आह्वान वापस लेने का निर्णय लिया। हरदा कैट जिलाध्यक्ष सरगम जैन ने यह जानकारी दी।
एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे का आह्वान वापस







