अनोखा तीर, हरदा। 2 अक्टूबर कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा। सचिव कृषि उपज मण्डी हरदा ने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती का शासकीय अवकाश होने के कारण कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा। उन्होने क्षेत्र के किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि वे 2 अक्टूबर को अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु कृषि उपज मण्डी प्रांगण में नहीं लावें।
0 Views


