-12 डिग्री के अंतर से बदला मौसम का मिजाज, स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर
अनोखा तीर, मसनगांव। कुंवार माह की शुरुआत के दिनों में ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। पिछले दो दिनों से मौसम साफ होने के बाद दिन में तेज धूप और गर्मी का असर बना हुआ है, वहीं शाम ढलते ही ठंडक बढ़ने लगती है। दिन और रात के तापमान में करीब 12 डिग्री का अंतर होने से मौसम में गुलाबी सर्दी की दस्तक महसूस होने लगी है।
क्षेत्र में सामान्यत: दीपावली के आसपास गुलाबी सर्दी का एहसास शुरू होता है, लेकिन इस बार सितंबर के अंतिम दिनों में ही रात का मौसम ठंडा होने लगा है। इन दिनों दिन का तापमान करीब 34 डिग्री और रात का तापमान करीब 22 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है।
शाम होते ही बढ़ने लगती है ठंडक
दिनभर तेज धूप के बाद शाम होते ही मौसम में ठंडक बढ़ने लगती है। रात में ठंडी हवा के कारण बच्चों और बुजुर्गों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं सुबह धूप निकलने के बाद तापमान तेजी से बढ़ने से मौसम का यह बदलाव शरीर के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहा है।
एक ही दिन में मौसम के दो रंग
इन दिनों क्षेत्र में एक ही दिन में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। सुबह और दिन में तेज धूप से गर्मी का अहसास होता है, जबकि शाम से रात तक मौसम ठंडा होने लगता है। दिन-रात के तापमान में करीब 12 डिग्री का अंतर मौसम में बदलाव को साफ तौर पर दर्शा रहा है। बदलते मौसम के बीच बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी रखनी पड़ रही है।
कभी बादल कभी धूप से बन रही जकड़न
बारिश के पश्चात कुंवार के महीने में कभी बादल तो कभी धूप के कारण जकड़न महसूस की जा रही है जिसमें सबसे अधिक परेशानी अस्थमा रोगी बाय के मरीजों को हो रही है।
दिन में गर्मी, रात में गुलाबी सर्दी







