Skip to content
Monday, 2 November 2026
हरदा

सड़क हादसे में घायल महिला को डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, रहटगांव। सोमवार को करीब रात 09 बजे थाना रहटगांव के अंतर्गत आने वाले ग्राम मगरधा में एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें अज्ञात मोटर साइकिल सवार ने चुनचुन बाई पति रेवा राम पारदी निवासी ग्राम झिरी उम्र लगभग 55 वर्ष को टक्कर मार दी, जिससे महिला का पैर टूट गया। जिसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल डायल 112 को मिली। जिसने थाना रहटगांव में तैनात एफआरवी को सूचना दी। एफआरवी डायल 112 स्टाफ प्रधान आरक्षक नीरज थापक और पायलट पवन त्रिपाठी ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घायल महिला चुनचुन बाई को समय रहते जिला अस्पताल हरदा में भर्ती कराया, जिससे महिला की जान बचाई गई। महिला का जिला अस्पताल हरदा में इलाज जारी है।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply