Skip to content
Monday, 2 November 2026
हरदा

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

2 min read
Text Size:


-मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला बेड़ियों में बांधकर निकाला मार्च

अनोखा तीर, हरदा। वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हरदा में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के प्रतीकात्मक पुतले को बेड़ियों में बांधकर घंटाघर से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारायण टॉकीज चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के प्रतीकात्मक पुतले का दहन भी किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले तीन वर्षों से वोट चोरी का मुद्दा उठाते रहे हैं और प्रेस वार्ताओं के माध्यम से इसके संबंध में साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। वहीं कांग्रेस विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने कहा कि चुनाव आयोग की कथित धांधली के विरोध में राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हरदा में भी प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply