Skip to content
Monday, 2 November 2026
हरदा

विकास हमारा काम, विरोध करना उनका काम

2 min read
Text Size:

-कांग्रेस विधायक आरके दोगने और पूर्व मंत्री कमल पटेल के बीच जुबानी जंग जारी

अनोखा तीर, हरदा। कांग्रेस विधायक डॉ. आरके दोगने और पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक कमल पटेल के बीच चल रही तनातनी और जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनों नेताओं के बीच पिछले कुछ दिनों से विकास कार्यों का श्रेय लेने को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री कमल पटेल ने मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता आयोजित कर अपने पूर्व कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा पत्रकारों के सामने रखा। उन्होंने मंडी निधि सहित विभिन्न मदों से कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए गए हैं। कमल पटेल ने कांग्रेस विधायक पर निशाना साधते हुए कहा, उनका काम विरोध करना है, हमारा काम विकास करना है। प्रदेश और केंद्र में हमारी सरकार है और हमारा उद्देश्य क्षेत्र का विकास करना है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से हरदा-पोखरनी मार्ग सहित क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों को लेकर दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। दोनों ही नेता इन कार्यों को लेकर अपना-अपना पक्ष रखते हुए एक-दूसरे पर जुबानी हमला कर रहे हैं। ऐसे में विकास कार्यों का श्रेय किसे मिले, इसे लेकर शुरू हुई सियासी खींचतान अब खुले तौर पर सामने आने लगी है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply