-उज्जैन में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में होंगे शामिल
-इंदौर में स्वामित्व योजना के अंतर्गत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे
अनोखा तीर, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 एवं 18 सितंबर को मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे इंदौर और उज्जैन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 सितंबर को दोपहर 1:45 बजे देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानतल, इंदौर पहुंचेंगे। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:55 बजे इंदौर के गांधी नगर ग्राउंड में स्वामित्व योजना के अंतर्गत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात सायं 5:05 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियानÓ के अंतर्गत सायं 6:45 बजे उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती, ‘आशीर्वाद का दीयाÓ प्रज्ज्वलन में सहभागिता करेंगे। आप रात्रि 8:00 बजे रामघाट पर आयोजित भजन संध्या में भी शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 18 सितंबर को प्रात: 4 बजे उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होंगे। आप प्रात: 9:30 बजे उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना होंगे तथा 10 बजे इंदौर विमानतल से पंजाब के लिए प्रस्थान करेंगे।
दो दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

0 Views




