Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न

1 min read
Text Size:
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में मंगलवार को होली स्पिरिट स्कूल, खंडवा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में व्यवहार न्यायाधीश श्री सुयश परनाम एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।         कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विधिक विषयों पर सरल एवं प्रभावी ढंग से जानकारी प्रदान की गई। व्यवहार न्यायाधीश श्री सुयश परनाम ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों एवं उनकी सुरक्षा से संबंधित कानूनी संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में बच्चों को बिना किसी भय के अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना देना चाहिए।

जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा, गुड टच एवं बैड टच की पहचान तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने, साइबर अपराध की शिकायत करने की प्रक्रिया तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के संबंध में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply