Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

गायत्री विद्या मंदिर स्कूल नौसर में ‘जैविक खेती के लाभ पुस्तक का विमोचन

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, करताना। गायत्री विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल नौसर में लेखक करन जाट द्वारा लिखित पुस्तक ‘जैविक खेती के लाभ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गायत्री बाई मौर्य, अध्यक्ष राजपूत शिक्षा समिति रहीं। विशिष्ट अतिथि योगेंद्र सिंह मौर्य, संचालक गायत्री विद्या मंदिर स्कूल नौसर थे। अतिथि के रूप में कल्पना सिंह मौर्य, प्राचार्य गायत्री विद्या मंदिर स्कूल नौसर तथा सुमित भट्ट, उप प्राचार्य उपस्थित रहे।  इस अवसर पर संचालक योगेंद्र सिंह मौर्य ने कहा कि करन जाट गायत्री विद्या मंदिर नौसर के पूर्व छात्र हैं और वर्तमान में कृषि संकाय के शिक्षक हैं। उनके द्वारा लिखित यह पुस्तक किसानों, विद्यार्थियों तथा कृषि में रुचि रखने वाले सभी लोगों के लिए ज्ञान का महत्वपूर्ण स्रोत सिद्ध होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक जैविक खेती की तकनीकों, उसके लाभों और व्यावहारिक पहलुओं को सरल भाषा में समझाकर अधिक से अधिक लोगों को इस दिशा में प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा दें, मिट्टी को स्वस्थ रखें, जल का संरक्षण करें तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण प्रदान करें। कार्यक्रम के अंत में पुस्तक के लेखक करन जाट, संपादक, प्रकाशक तथा आयोजन से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही आशा व्यक्त की गई कि यह पुस्तक समाज में जागरूकता फैलाने और जैविक खेती को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply